बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च 2023 को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित कर दिया है।

अगर कोई विद्यार्थी अपने किसी विषय प्राप्त अंको से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह स्क्रूटिनी फॉर्म के लिए अप्लाई कर सकता है।

विद्यार्थी अपने उस विषय की उत्तर पुस्तिका के स्क्रूटिनी फॉर्म हेतु 29 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए स्क्रूटनी/ री-चेकिंग प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड की 12वीं के स्क्रूटनी फॉर्म अप्लाई करने के लिए, उन्हें प्रति विषय 120 रुपये फीस देनी होगी।

स्क्रूटनी फॉर्म अप्लाई करने के बाद, परीक्षक द्वारा उत्तर पुस्तिका की जाँच की जाती है।

परीक्षक द्वारा आंसर शीट के मुख्य पेज पर लिखे अंकों को फिर से जोड़ा जाता है।

परीक्षक द्वारा आंसर शीट में जिस उत्तर को चेक नहीं किया गया था, उसे चेक करके अंक दिया जायेगा।

बिहार बोर्ड स्क्रूटनी अप्लाई करने के बाद हार्ड कॉपी का प्रिंट आउट निकाल कर कॉलेज में जमा कर दें.

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए छात्र अपने कॉलेज के शिक्षकों से संपर्क कर सकते हैं।