AePS Kya Hai In Hindi | What Is AePS | AePS क्या है?

केन्द्र सरकार ने विमुद्रीकरण के बाद, डिजिटल पेमेन्ट को बढ़ाने का कार्य तेजी से कर रही है, जिनमे से एक योजना AePS है। इस लेख में आपको AePS Kya Hai In Hindi, AePS ka Upyog तथा AePS Ka Upyog Kaise Karen? की पूरी जानकारी विस्तृत रूप से दी जाएगी। पूरी दुनिया में डिजिटल भुगतान के बढ़ने के कारण जोखिम प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

AePS Kya Hai In Hindi

AePS एक प्रकार की भुगतान सेवा है। जो बैंक ग्राहक को आधारकार्ड सम्बन्धी पहचान
से सामान्य बैंकिंग लेन-देन की सुविधाएँ प्रदान करता है। यह बैंक से बैंक में धनराशि की लेन
देन की अनुमति देता है। AePS को हिंदी में आधार आधारित भुगतान प्रणाली कहतें है।  

उपयोगकर्ता को बैंक में अपने अकाउंट के लिए आधार नंबर देना होता है। उपयोगकर्ता बगैर किसी पिन, या पासवर्ड के किसी भी AePS बिंदु पर मनचाही संख्या में धनराशि का लेन देन कर सकता है।

AEPS Kya Hai In Hindi

उपयोगकर्ता को बैंक में अपने अकाउंट के लिए आधार नंबर देना होता है। उपयोगकर्ता बगैर किसी पिन, या पासवर्ड के किसी भी AePS बिंदु पर मनचाही संख्या में लेन देन कर सकता है। Aadhaar Enabled Payment System के माध्यम से आप एक दिन में अधिकतम 10000 रूपए ही निकाल पाएंगे, आप एक महीने में कुल 40000 रूपए ही निकाल पाएंगे।

AePS Full Form

Aadhaar Enabled Payment System

AePS Ka Upyog 

AePS में उपलब्ध निम्नलिखित सेवाओं में हम इसका उपयोग कर पाएंगे।

      1. बैलेंस पूछताछ
      2. नगद जमा करना
      3. नगद निकासी
      4. आधार से आधार फंड्स का स्थान्तरण
      5. AePS से उचित मूल्य की दुकानों पर खरीददारी
      6. खाते का छोटा विवरण।

AePS के लिए आवश्यक उपकरण तथा जानकारी 

आधार कार्ड के जरिए पैसे निकालने और जमा करने के लिए कुछ टूल्स का होना जरूरी है। दुकानदार के पास उपकरण और ग्राहक के पास निम्नलिखित जानकारी होनी चाहिए, तभी आप आधार सक्षम भुगतान प्रणाली का उपयोग कर सकते हैं।

आवश्यक उपकरण 

    • SmartPhone
    • Micro ATM/ POS Mechine/ Biometric Fingerprint Scanner

जानकारी  

    • Aadhar Number
    • Bank Name

AePS Ke fayde

  • जिन उपभोक्ताओं के पास बायोमेट्रिक उपकरण मौजूद है, वे उपभोक्ता कम्पुयटर, स्मार्टफोन, एंड्रॉयड फ़ोन, टेबलेट का उपयोग करके घर बैठे लेन-देन कर सकतें हैं। बायोमेट्रिक उपकरण में कुछ इनबिल्ट टैबलेट्स उपलब्ध होते है, जिनका उपयोग लेन -देन के लिए किया जाता है।
  • बैंक खाता नंबर याद रखने तथा पासबुक लेकर घूमने की कोई आवश्यकता नहीं।
  • दो बैंकों के बीच धनराशि के लेन-देन को सुरक्षित व सुविधाजनक बनाता है।
  • वर्तमान में लेन-देन पर कोई शुल्क नहीं लगाया जाता है।
  • आधार नंबर एवं फिंगरप्रिंट के द्वारा उपयोग में आसान है, AePS सुरक्षित भुगतान प्लेटफॉर्म है।
  • किसी व्यक्ति की बायोमेट्रिक जानकारी आधारित होने के कारण धोखाधड़ी व अनुचित तरीके की गतिविधियों को रोकता है।

AePS Ka Upyog Kaise Kare?

  • आपको अपने खाते में पैसे निकालने के लिए, जमा करने के लिए, फण्ड ट्रांसफर के लिए तथा अन्य जानकारी के लिए हमे नजदीकी कैफे सेंटर या साइबर सेण्टर पर जाना होगा।
  • AePS का उपयोग करने के लिए आपके पास चार मुख्य जानकारियों का होना आवश्यक है-
      1. Aadhar Number
      2. Bank Name
      3. Withrawl Amount
      4. Coustomer’s Phone Number
  • एइपीएस के द्वारा आप छः महत्वपूर्ण कार्य कर सकतें हैं-
      1. Cash Withdrawal
      2. Cash Deposit
      3. Fund Transfer
      4. Balance Inquiry
      5. Mini Statement( बैंक खाते का पूरा विवरण)
  • आपने जितने रूपए की निकासी की होगी आपको उतने रूपए दुकानदार दे देगा, साथ ही अपना कुछ अतिरिक्त चार्ज भी कटेगा।
  • लेन-देन पूरा होने के बाद आप अपने बैंक का Mini Statement जरूर ले।
  • जिससे यह कन्फर्म हो सके की आपके बैंक खाते से कितने रूपए की निकासी की गयी है।

AePS की सुरक्षा

आधार सक्षम भुगतान प्रणाली में उपयोगकर्ता के बैंक खाते की धनराशि, बैंक से सम्बंधित अन्य आवश्यक जानकारीयो को सुरक्षित और गोपनीय रखा गया है, जिसकी जानकारी सिर्फ उपयोगकर्ता तक ही सीमित है। वित्तीय क्षेत्र में लगातार बदलते साइबर खतरे के परिदृश्य के कारण, एनपीसीआई को साइबर स्पेस से सुरक्षित करने के लिए कड़े नियंत्रण लागू करना अनिवार्य हो गया है।

NPCI(National Payments Corporation of India) यह भरोसा दिलाती है की इस प्रणाली के साइबर सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। साइबर सुरक्षा का उद्देश्य प्रचलित साइबर हमलों से अपनी सम्पत्ति और नेटवर्क को सुरक्षित रखना है। NPCI ने साइबर हमलों से निपटने के लिए विभिन्न तकनीकों को तैनात किया है।

FAQs

Q.1. What Is AePS In Hindi?
Ans: AePS एक प्रकार की भुगतान सेवा है। जो बैंक ग्राहक को आधारकार्ड सम्बन्धी पहचान से सामान्य बैंकिंग लेन-देन की सुविधाएँ प्रदान करता है।

Q.2. AePS Full Form Kya Hai In Hindi?
Ans: Aadhaar Enabled Payment System- आधार सक्षम भुगतान प्रणाली

Q.3. AePS Full Form Kya Hai?
Ans: Aadhaar Enabled Payment System.

Q.4.  AePS के द्वारा एक दिन अधिकतम कितनी नगद निकासी की जा सकती है?
Ans: Aadhaar Enabled Payment System के माध्यम से आप एक दिन में अधिकतम 10000 रूपए ही निकाल पाएंगे, आप एक महीने में कुल 40000 रूपए ही निकाल पाएंगे।

Q.5. AePS के द्वारा पैसे निकालने के लिए क्या आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है?
Ans:  हाँ, यदि आपके पास आधार कार्ड भी नहीं है तो आपको यदि आधार कार्ड का नंबर भी याद है तो काम हो जायेगा।

इस लेख में AePS के द्वारा प्रदत्त सेवाओं तथा उसकी विशेषताओं पर मुख्य रूप से प्रकाश डाला गया है।
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आपको
इस लेख में कोई गलती मिलती है, तो आप मुझे कमेंट करके सूचित करें, यह बहुत बड़ी दया होगी। ऐसी
ही रोचक जानकारी आप समय-समय पर FreeLatestjob.in में भविष्य में प्राप्त कर सकेंगे।
FREELATESTJOB.IN के सभी पाठकों को हमारा धन्यवाद!

Leave a Comment

error: Content is protected !!