NEST Exam 2023: डेट, योग्यता, आवेदन प्रकिया, परीक्षा देने के फायदे

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST Exam 2023) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। उम्मीदवार 27 जनवरी 2023 से NEST की आधिकारिक वेबसाइट Nestexam.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उमीदवार नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट आवेदन हेतु पात्रता मापदंड की जांचे, और अधिसूचना को पढ़ें।

NEST Exam 2023

नेस्ट प्रवेश परीक्षा के बारे में: NEST प्रवेश परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इस एंट्रेंस एग्जाम को देकर आप 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड M.Sc. प्रोग्राम में प्रवेश ले सकते हैं। यह कोर्स आप फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, बायोलॉजी में से किसी एक सब्जेक्ट से कर सकते हैं। लेकिन इस कोर्स को करने के लिए, आपको पहले NEST प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी।

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को। NISER और मुंबई विश्वविद्यालय (UM-DAE-CBES) में 5-वर्षीय इंटीग्रेटेड M.Sc. प्रोग्राम में एडमिशन दिया जाता है।

 

NEST Exam 2023 Online Form

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी 2023 से शुरू हो चुकी है। एनईएसटी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 मई 2023 को बंद हो जाएगी। इसके बाद 24 जून को नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार नेस्ट परीक्षा 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट nestexam.in पर आवेदन कर सकते हैं।

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट: NEST प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (NISER), भुवनेश्वर और मुंबई विश्वविद्यालय- डिपार्टमेंट ऑफ़ एटॉमिक एनर्जी सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन बेसिक साइंसेज (UM-DAE CEBS) में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।

 

NEST Exam 2023 Date

Online Application Open 27 February 2023
Online Application Closed 17 May 2023
Fee Payment Last Date 17 May 2023
NEST Exam 2023 Date 24 June 2023
NEST Exam Result Released July 2023

 

आवेदन शुल्क

एनईएसटी आवेदन पत्र जमा करने के लिए, उम्मीदवार को आवेदन शुल्क जमा करना होगा।  इस आवेदन शुल्क का विवरण नीचे दिया गया है:

  • सामान्य/ ओबीसी/ EWS के लिए: 1200 रूपए/-
  • एससी/ एसटी/ दिव्यांग के लिए: 600 रूपए/-
  • सभी महिला उम्मीदवारों के लिए: 600 रूपए/-

उम्मीदवार आवेदन शुल्क को ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट-बैंकिंग का उपयोग करके जमा कर सकते है। कृपया मास्टरकार्ड/वीसा/रुपे कार्ड का ही उपयोग करें।

 

NEST Test 2023 Overview

Test Name National Entrance Screening Test
Organized by NISER Bhubaneswar and UM-DAE CEBS Mumbai
Exam Level National
Exam Mode Computer-Based Test (Online)
Admission Sessiom 2023-2028
Courses 5-Year Integrated M.Sc. Program
Total Seats 257
Helpdesk Contact 0674-2494360
Official Website nestexam.in

 

NEST Exam 2023 Eligibility Criteria

नीचे बताए गए सभी मानदंडों को पूरा करने वाले, उम्मीदवार NEST Exam 2023 आवेदन के लिए पात्र है:

शैक्षिक योग्यता

  • उम्मदीवार 12 वीं  में PCM/ PCB विषयों में न्यूनतम 60% अंकों के साथ पास होना चाहिए।
  • SC/ ST/ दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 12वीं में 55% अंकों की जरूरत है।

आयु सीमा

  • उम्मीदवार की जन्म तिथि 01 अगस्त 2023 या उसके बाद की होनी चाहिए।
  • SC/ ST/ दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

 

NEST 2023-2028 Admission Seat Details

सत्र 2023-2028 के लिए NISER और CEBS में प्रस्तावित छात्र भर्ती:

Category NISER CEBS
General 101 23
General- EWS 0 06
OBC NCL 54 15
SC 30 09
ST 15 04
Divyang 200 57

 

NEST Exam Date 2023

  • NEST 2023 परीक्षा 24 जून, 2023 को पहली शिफ्ट में सुबह 9:00 बजे – दोपहर 12:30 बजे तक
  • और दोपहर 2:30 बजे – 6:00 बजे तक दूसरी शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
  • यह प्रवेश परीक्षा पूरे भारत में कई केंद्रों (प्रमुख कस्बों या शहरों) में आयोजित की जानी है।
  • NEST परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड 12 जून 2023 को NEST की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
  • NEST परीक्षा 2023 में प्रदर्शन के आधार पर, 10 जुलाई 2023 को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

 

How to apply NEST 2023 Application Form

जो उम्मीदवार NEST परीक्षा 2023 की शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा मानदंड के अनुसार पात्र हैं। वे NEST परीक्षा 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। NEST परीक्षा 2023 आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया यहां देखें:

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछे गए विवरण को सही-सही भरें।
  • अपना पासवर्ड बनाएं, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद आपको लॉग इन पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन पेज में आवेदन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • नेस्ट परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आवेदन पत्र में जरूरी विवरण दें, और दस्तावेज अपलोड करें।
  • आखिर में एनईएसटी परीक्षा आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद हार्ड कॉपी डाउनलोड करनी होगी।

 

Important Links

NEST Test 2023 Registraion | Login   
Official Notification Download
Official Website Nestexam.in

 

NEST परीक्षा देने के फायदे

NEST परीक्षा पास करने वाले छात्रों को प्रति वर्ष 60000/- रुपये की छात्रवृत्ति मिलती है। इसके अलावा, छात्रों को समर इंटर्नशिप के लिए प्रति वर्ष 20,000 रुपये का अनुदान मिलता है।

अगर आप 7.5 सीजीपीए स्कोर के साथ 5 साल का इंटीग्रेटेड MSc प्रोग्राम कोर्स को पूरा करते हैं। तो आप भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) ट्रेनिंग स्कूल में प्रवेश के लिए सीधे इंटरव्यू के लिए पात्र हो जाते हैं।

 

FAQs

Q.1. NEST परीक्षा 2023 का रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा?

Ans: NEST परीक्षा 2023 का रजिस्ट्रेशन 27 फरवरी 2023 को शुरू हो चूका है, रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 17 मई 2023 है।

Q.2. NEST परीक्षा 2023 कब आयोजित की जाएगी?

Ans: NEST परीक्षा 2023, 24 जून 2023 (दिन शनिवार) को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

Q.3. NEST परीक्षा 2023 के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है?

Ans: एनईएसटी परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को 60% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

Q.4. NEST परीक्षा किस मोड में आयोजित की जाती है?

Ans: NEST परीक्षा ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) मोड में आयोजित की जाती है।

Q.5. NEST एडमिशन परीक्षा क्यों देनी होती है?

Ans: आप NISER और UM-DAE-CBES से 5 year integrated MSc program में प्रवेश पाने के लिए, NEST प्रवेश परीक्षा दे सकते हैं।

Q.6. NEST एडमिशन परीक्षा देने के क्या फायदे है?

Ans: NEST परीक्षा पास करने वाले छात्रों को प्रति वर्ष 60000/- रुपये की छात्रवृत्ति मिलती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!