NTA NEET UG 2023: Online Form, Date, Qualifications, Fee (nta.neet.nic.in)

राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा यूजी (NEET UG- 2023) के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए विभिन्न मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन दिया जाएगा। इसलिए, जिन उम्मीदवारों को मेडिकल कोर्सेज की यह प्रवेश परीक्षा देनी है, वे सभी 6 अप्रैल 2023 तक NTA NEET UG 2023 फॉर्म का आवेदन करें।

NTA NEET UG 2023

NTA NEET UG 2023

(National Eligibility Cum Entrance Test) NEET UG, एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। यह प्रवेश परीक्षा हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाती है।

नीट यूजी प्रवेश परीक्षा के जरिए सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में (MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS, BSMS) व अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन दिया जाता है। आप नीट यूजी प्रवेश परीक्षा देकर, देश का टॉप मेडिकल कॉलेज (AIIMS) मे एडमिशन पा सकते हैं।

 

NEET UG Online Form 2023

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG Test 2023 का शेड्यूल अपनी वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया है। आप इस नीट यूजी 2023 शेड्यूल को डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं। शेड्यूल के मुताबिक, NEET UG 2023 Online Form की आवेदन प्रक्रिया 06 मार्च 2023 से शुरू होकर 06 अप्रैल 2023 तक चलने वाली है।

उम्मीदवार जो MBBS या BDS कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं। वे सभी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर 06 अप्रैल 2023 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। सूचना में आवेदन से जुड़े जरूरी निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि एनटीए ने NEET UG 2023 की परीक्षा तिथि 7 मई 2023 घोषित की है।

 

Important Dates

Online Application Open 06 March 2023
Online Application Close 06 April 2023
Fee Payment Last Date 06 April 2023
NTA NEET UG Admit Card Update Soon
NTA NEET UG Exam Date 07 May 2023

 

Application Fee

  • सामान्य उम्मीदवारों के लिए- 1700 रूपए
  • ओबीसी/ EWS उम्मीदवारों के लिए- 1600 रूपए
  • SC/ ST/ PH उम्मीदवारों के लिए- 1000 रूपए

 

NTA NEET UG 2023 Overview

Conducting Body National Testing Agency
Test Name National Eligibility Cum Entrance Test- 2023 9UG)
Exam Level National Level
Available Courses MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS, BSMS, Military Nursing Services B.Sc and 4 Year Nursing Course
Exam Mode Offline
Official Website neet.nta.nic.in

 

Age Limit

एनटीए नीट यूजी 2023 फॉर्म आवेदन के लिए आयु सीमा का मापदण्ड देखें:

  • उम्मीदवार की आयु 31 दिसंबर 2023 तक 17 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए।
  • उम्मीदवार की जन्म तिथि 31/12/2006 से पहले की होनी चाहिए।

 

NTA NEET UG Qualification

NEET UG 2023 ऑनलाइन फॉर्म आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता विवरण को हिंदी में ट्रांसलेट किया है। शैक्षिक योग्यता से जुडी अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना को पढ़ें।

शैक्षिक योग्यता

Code 1: उम्मीदवार जिसने 2023 में  12 वीं कक्षा की परीक्षा दी है, जिसका परिणाम प्रतीक्षित है। वे NEET UG 2023 का आवेदन कर सकता है, और परीक्षा में शामिल हो सकता है। लेकिन अगर वह 12वीं परीक्षा में पास नहीं होता है, वह अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए पात्र नहीं होगा।

Code 2: उच्चतर/ वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा या भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा जो 12 साल की अवधि के अध्ययन के बाद कक्षा 12 की उच्च / वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा के बराबर है। ऐसे अध्ययन के अंतिम दो साल जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान/ जैव-प्रौद्योगिकी (जिसमें इन विषयों में व्यावहारिक परीक्षण शामिल होंगे) और गणित शामिल हैं। या राष्ट्रीय शिक्षा समिति द्वारा अनुशंसित 10+2+3 शैक्षिक संरचना की शुरुआत के बाद राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा निर्धारित अंग्रेजी के लिए कोर पाठ्यक्रम से कम स्तर पर अंग्रेजी के साथ कोई अन्य वैकल्पिक विषय।

  • Code 3: एक भारतीय विश्वविद्यालय/ बोर्ड या अन्य मान्यता प्राप्त परीक्षा निकाय के विज्ञान में इंटरमीडिएट/ प्री-डिग्री परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान / जैव प्रौद्योगिकी (जिसमें इन विषयों में व्यावहारिक परीक्षा शामिल होगी) और अनिवार्य विषय के रूप में अंग्रेजी भी।
  • Code 4: उच्चतर माध्यमिक परीक्षा या प्री-यूनिवर्सिटी या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान / जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी के साथ प्री-प्रोफेशनल / प्री-मेडिकल परीक्षा। प्रीप्रोफेशनल/ (जिसमें इन विषयों में व्यावहारिक परीक्षा शामिल होगी) और अनिवार्य विषय के रूप में अंग्रेजी भी।
  • Code 5: भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय के तीन साल के डिग्री पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में इन विषयों में व्यावहारिक परीक्षण शामिल हैं, बशर्ते परीक्षा एक विश्वविद्यालय परीक्षा हो। और उम्मीदवार ने पहले की योग्यता परीक्षा (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान / अंग्रेजी के साथ जैव प्रौद्योगिकी) के साथ कोर कोर्स से कम स्तर पर उत्तीर्ण नहीं की है।

Code 6: उम्मीदवार ने कम से कम दो विषयों भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान, जूलॉजी)/जैव प्रौद्योगिकी के साथ बीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की हो। और यह भी कि उसने भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी के साथ पहले की योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Code 7: कोई भी अन्य परीक्षा जो दायरे और मानक में (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान/ जैव प्रौद्योगिकी से युक्त 10+2 के पिछले 02 वर्षों का अध्ययन; जिसमें इन विषयों में व्यावहारिक परीक्षा शामिल होगी) एक भारतीय विश्वविद्यालय/ बोर्ड की इंटरमीडिएट विज्ञान परीक्षा के समकक्ष पाई जाती है। इनमें से प्रत्येक विषय और अंग्रेजी में व्यावहारिक परीक्षण सहित भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान / जैव प्रौद्योगिकी लेना।

 

How to Apply: NEET UG 2023 Online Form

जो उम्मीदवार NEET UG 2023 ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई करना चाहते हैं। उन्हें फॉर्म अप्लाई करने के लिए सभी दस्तावेज तैयार रखना है। उम्मीदवार NTA NEET UG 2023 फॉर्म को आधिकारिक वेबसाइट nta.neet.nic.in पर ऑनलाइन मोड में अप्लाई करेंगे। नीट यूजी 2023 ऑनलाइन फॉर्म आवेदन के लिए स्टेप देखें:

  • Step 1: NEET UG 2023 फॉर्म आवेदन लिंक पर क्लीक करें।
  • Step 2: नया वेब पेज खुलेगा, जिसमे New Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 3: रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • Step 4: इसके बाद आवेदन फॉर्म भरना है, जिसके लिए लॉगिन करें।
  • Step 5: आवेदन फॉर्म में जरूरी विवरण और दस्तावेज जमा करें।
  • Step 6: आवेदन फॉर्म भरने के बाद इसकी जाँच कर लें।
  • Step 7: अब आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है।
  • Step 8: आवेदन शुल्क भुगतान के विकल्प को खोलें।
  • Step 9: ऑनलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • Step 10: आवेदन फॉर्म की फाइनल हार्ड कॉपी को डाउनलोड करें।

 

महत्वपूर्ण निर्देश

  • उम्मीदवारों को NEET UG 2023 आवेदन के बाद, हार्ड कॉपी डाउनलोड करके रखनी चाहिए। काउंसलिंग के समय इस हार्ड कॉपी की जरूरत होगी।
  • उम्मीदवारों को NEET(UG)-2023 फॉर्म को ऑनलाइन मोड में ही जमा करना हैं।
  • आप NEET UG 2023 से जुडी जानकारी के लिए 011-40759000 पर संपर्क करें। या neet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

 

Important Link

NTA NEET UG 2023 Apply Online
Official Notification Download
NTA  NEET UG Syllabus Download
Official Website nta.neet.nic.in

 

NEET UG Entrance Test 2023

नीट यूजी प्रवेश परीक्षा 2023 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • NEET (UG) Test 2023 की परीक्षा 07 मई 2023 को आयोजित की जाएगी।
  • (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) NTA NEET UG 2023 ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी।
  • नीट यूजी प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 3 घण्टे 20 मिनट का समय मिलेगा।
  • यह प्रवेश परीक्षा 13 भाषाओं में करायी जानी है- अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, मलयालम, कन्नड़,
    मराठी, उड़िया, तमिल, तेलुगु, उर्दू, पंजाबी आदि।

 

FAQs

Q.1: NTA NEET UG 2023 का आवेदन कब शुरू होगा?

Ans: एनटीए नीट यूजी परीक्षा-2023 की आवेदन प्रक्रिया 06 मार्च 2023 से शुरू है, आवेदन करने की लास्ट डेट 06 अप्रैल 2023 है।

Q.2. NTA NEET UG प्रवेश परीक्षा 2023 कौन दे सकता है?

Ans: NTA NEET UG प्रवेश परीक्षा 2023 देने के लिए उम्मीदवार के पास आवश्यक शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए आवश्यक पात्रता की जानकारी इस पेज में दी गई है।

Q.3. NTA NEET UG परीक्षा क्यों आयोजित की जाती है? 

Ans: NTA NEET UG परीक्षा सरकारी और निजी कॉलेजों में (MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS, BSMS) और अन्य चिकित्सा पाठ्यक्रमों में एडमिशन योग्यता परीक्षा के लिए आयोजित की जाती है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।

Q.4. NTA NEET UG फॉर्म आवेदन के लिए वेबसाइट का लिंक क्या है?

Ans: NTA NEET UG 2023 फॉर्म आवेदन के लिए, वेबसाइट का लिंक nta.neet.nic.in है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!