SSC Stenographer Grade C & D Exam क्या है? जॉब, भर्ती प्रक्रिया व वेतन की जानकारी

SSC Stenographer C और D की जानकारी: हेलो मित्रों, आप सभी SSC Stenographer Grade C & D के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहतें हैं तो यह लेख पढ़ें। लेख में SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड C व D क्या है? इसका परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम क्या है? तथा इसमें कौन सी नौकरी मिलती है और वेतन कितना मिलता है?

इन सभी सवालों के जवाब आपको इस लेख में मिल जायेंगे। यदि आपने SSC Stenographer Grade C & D परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तब तो आपको एसएससी स्टेनोग्राफर C & D की पूरी जानकारी होनी चाहिए।


SSC Stenographer Grade C & D क्या है?

SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D एक योग्यता परीक्षा है, जो प्रति वर्ष कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से सरकारी विभाग में आशुलिपिक के ग्रेड सी और डी के रिक्त पदों को भरा जाता है। अब आपके मन में आया होगा कि स्टेनोग्राफर क्या होता है?, स्टेनोग्राफर वह व्यक्ति है जो शॉर्ट हैंड(संक्षिप्त कोड) की मदद से किसी भी भाषा की बातचीत या लेख को तेज गति से टाइप कर सकता है।

SSC Stengrapher Grade C & D

 

SSC Stenographer के लिए शैक्षिक योग्यता

वे उम्मीदवार जो SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से किसी भी स्ट्रीम में कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

 

SSC Stenographer के लिए आयु सीमा मानदंड

SSC Stenographar Grade C & D के लिए आयु सीमा मानदंड अलग-अलग हैं, SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी के लिए आयु सीमा मानदंड देखें:

  • स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के लिए: उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के लिए: उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Note: आवेदकों को नियमानुसार आयु सीमा में अतिरिक्त छूट भी दी जाती है।

यह भी देखें:  SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड C व D 2022 के लिए करें आवेदन 

 

SSC Stenographer Grade C & D की भर्ती प्रक्रिया

SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड C & D के पदों पर भर्ती होने के लिए, आपको स्टेनोग्राफर ग्रेड C & D की परीक्षा देनी होगी। स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी की परीक्षा 2 चरणों में आयोजित की जाती है- पहली कंप्यूटर आधारित टेस्ट है और दूसरा स्टेनोग्राफी स्किल (टाइपिंग) टेस्ट है।

 

कंप्यूटर आधारित टेस्ट

स्टेनोग्राफर के कंप्यूटर आधारित परीक्षण में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होते हैं। सीबीटी परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश लैंग्वेज से प्रश्न पूछे जाते हैं। पूरे प्रश्न पत्र को हल करने के लिए कुल 2 घंटे का समय मिलता है, और प्रत्येक गलत प्रश्न के लिए 0.25 की नकारात्मक अंकन है।

 

स्टेनोग्राफी स्किल(टाइपिंग) टेस्ट 

स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट में ग्रेड सी और ग्रेड डी के उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट देना होता है।

  • ग्रेड C के उम्मीदवारों को 100 शब्द प्रति मिनट की दर से टाइप करना होगा, ग्रेड C के उम्मीदवारों को अंग्रेजी शब्दों को टाइप करने के लिए 40 मिनट और हिंदी शब्दों को टाइप करने के लिए 55 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • ग्रेड D उम्मीदवारों को प्रति मिनट 80 शब्द टाइप करने होंगे, ग्रेड D उम्मीदवारों को अंग्रेजी शब्दों को टाइप करने के लिए 50 मिनट और हिंदी शब्दों को टाइप करने के लिए 65 मिनट का समय दिया जाएगा।

 

SSC Stenographer Grade C & D में कौन सी जॉब मिलती है?

SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D परीक्षा को पास करने के बाद, आपको केंद्र सरकार के अधीनस्थ मंत्रालयों, विभागों व संगठनों में उच्च स्तर की नौकरी पाने का अवसर मिल सकता है।  स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के पदों पर आपको निम्न विभागों में नौकरी करने का अवसर मिलता हैं:

  • बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (BRO)
  • इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB)
  • केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
  • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)
  • विदेश मंत्रालय, भारत सरकार
  • रेल मंत्रालय
  • राज भाषा विभाग
  • राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO)
  • केंद्र सरकार के अन्य विभाग व मंत्रालय

 

SSC स्टेनोग्राफर की सैलरी

एस एस सी स्टेनोग्राफर का ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ का वेतन आयोग द्वारा तय किया जाता है, स्टेनोग्राफर का वेतन ग्रेड के अनुसार अलग-अलग है। SSC स्टेनोग्राफर का वेतन में समय के साथ बढ़ोत्तरी होती है और कई अतिरिक्त भत्ते भी मिलते हैं। निम्न तालिका में स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के वेतन, ग्रेड वेतन,ग्रुप, वेतन बैंड और वेतनमान की जाँच करें:

पोस्ट  ग्रेड पे  ग्रुप  पे बैंड  पे स्केल
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ 4000 B 2 9300-348000
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ 4200 B 2 9300-348000
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘D’ 2400 C 1 5200-20200

प्रिय मित्रों, इस लेख में आप सभी को SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी मिली है। आपको यह जानकारी कैसी लगी? कृपया कमेंट करके अवश्य बताएं। आपको हमारी वेबसाइट FreeLatestJob.In पर ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी मिलती रहेगी, जिसके लिए आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ते हैं, धन्यवाद!

Leave a Comment

error: Content is protected !!