UPSSSC PET Exam Pattern 2023, Syllabus pdf, Best Books In Hindi

नमस्कार दोस्तों, आप सभी UPSSSC PET परीक्षा 2023, की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए, इस लेख में UPSSSC PET Exam Pattern 2023, UP PET Best Book और UPSSSC PET Syllabus 2023 की जानकारी दी गयी है। लेख में दिए गए UPSSSC PET परीक्षा पैटर्न के माध्यम से, आप यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा प्रश्न-पत्र के प्रकार और मार्किंग पैटर्न के बारे में जानेंगे।

UPSSSC PET Exam Pattern

लेख में आपको UPSSSC PET परीक्षा के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को डाउनलोड करने के लिए लिंक मिलेगा। यदि आपने अभी तक यूपीएसएसएससी पेट परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, तो आप लिंक पर क्लिक कर UPSSSC पेट परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। UPSSSC PET से जुड़ी सभी ताजा खबरों की जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें।

UPSSSC PET Exam Pattern 2023

परीक्षा पैटर्न किसी भी परीक्षा की तैयारी का वह मुख्य भाग होता है, जिसमें हमें परीक्षा प्रश्न पत्र के बारे में लगभग पूरी जानकारी मिल जाती है। आपको नीचे UPSSSC PET परीक्षा पैटर्न की तालिका में प्रत्येक विषय से कितने अंकों के तथा कितने प्रश्न पूछे जाएंगे, इसकी जानकारी मिलेगी।

  • प्रश्नों के प्रकार बहुविकल्पीय
  • परीक्षा की अवधि- 2 घण्टे
Subject Name No of Questions. Marks
Indian History 5 5
Indian National movement 5 5
Geography 5 5
Indian Economy 5 5
Indian Constitution & Public Administration 5 5
General Science 5 5
Elementary Arithmetic 5 5
General Hindi 5 5
General English 5 5
Logic & Reasoning 5 5
Current Affairs 10 10
General Awareness 10 10
अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण-02 गद्यांश 10 10
ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण- 02 ग्राफ 10 10
तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण-02 तालिकाएं 10 10
Total 100 100

 

PET Exam Marking Pattern

  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक।
  • प्रयास न किए गए प्रश्न के लिए शून्य (0) अंक।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

 

UPSSSC PET Best Books In Hindi

वे सभी अभ्यार्थी जिन्होंने UPSSSC पीईटी परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है या UPSSSC पीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। यदि आपने ने पीईटी परीक्षा की तैयारी के लिए अभी तक कोई भी पुस्तक नहीं खरीदी है, तो आप PET Pariksha-2023 की तैयारी के लिए हमारे द्वारा बताई गई सर्वश्रेष्ठ पुस्तक खरीदने पर विचार कर सकते हैं।

  • UPSSSC PET परीक्षा 2023 तैयारी के लिए की अरिहन्त प्रकाशन की बेस्ट किताब हिंदी में – अभी खरीदें
  • UPSSSC PET परीक्षा 2023 तैयारी के लिए की अरिहन्त प्रकाशन की बेस्ट किताब अंगेजी में– अभी खरीदें

किताब में क्या है:-

  • UPSSSC PET का पूरा पाठ्यक्रम
  • चैप्टरवाइज स्टडी गाइड
  • 2000+एग्जाम पैटर्न बहुविकल्पीय प्रश्न
  • UPSSSC PET परीक्षा 2021 के साल्व्ड पेपर्स
  • 3 प्रैक्टिस सेट

 

UPSSSC PET Syllabus 2023

आप सभी उम्मीदवारों को नीचे अधिसूचना में दिए गए पाठ्यक्रम की सूची मिल जाएगी, जिसमें यूपी पीईटी पाठ्यक्रम के प्रत्येक विषय से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक्स की जानकारी दी गयी हैं। आप यूपी पीईटी पाठ्यक्रम पीडीऍफ़ को डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें.

1. भारतीय इतिहास

  • सिन्धु घाटी की सभ्यता
  • वैदिक संस्कृति
  • बौद्ध धर्म: गौतम बुद्ध (जीवनी एवं शिक्षाएं)
  • जैन धर्म: महावीर (जीवनी एवं शिक्षाएं)
  • मौर्य वंश: सम्राट अशोक
  • गुप्त वंश: समुद्रगुप्त, चन्द्रगुप्त द्वितीय
  • हर्षवर्धन
  • राजपूत काल
  • सल्तनत काल
  • मुगल सम्राज्य
  • मराठा
  • ब्रिटिश राज्य का अभ्युदय एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम
  • ब्रिटिश राज्य का समाजिक- आर्थिक प्रभाव

 

2. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

  • स्वाधीनता आन्दोलन के प्रारम्भिक वर्ष
  • स्वदेशी तथा सविनय अवज्ञा आंदोलनः महात्मा गांधी तथा अन्य नेताओं की भूमिका
  • क्रांतिकारी आंदोलन तथा उग्र राष्ट्रवाद का उदय
  • विधायी संशोधन तथा ब्रिटिश इंडिया एक्ट, 1935
  • भारत छोड़ो आंदोलन, आजाद हिंद फौज तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस

 

3. भूगोल

  • भारत एवं विश्व का भौतिक भूगोल
    • नदियां तथा नदियों की घाटी
    • भूजल संसाधन
    • पर्वत, पहाड़ियां तथा हिमनद
    • मरूस्थल और शुष्क क्षेत्र
    • वन
    • खनिज संसाधन (विशेषकर भारत में)
  • भारत एवं विश्व का राजनैतिक भूगोल
  • जलवायु तथा मौसम
  • टाइम जोन
  • जनसांख्यकीय परिवर्तन तथा प्रवास

 

4. भारतीय अर्थव्यवस्था

  • भारतीय अर्थव्यवस्था (1947 से 1991 तक)
    • योजना आयोग तथा पंचवर्षीय योजनायें
    • मिश्रित अर्थव्यवस्था का विकासः निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र
    • हरित क्रांति
    • दुग्ध विकास एवं ऑपरेशन फ्लड
    • बैंकों का राष्ट्रीयकरण तथा सुधार
  • वर्ष 1991 में आर्थिक सुधार तथा उसके बाद की अर्थव्यवस्था
  • वर्ष 2014 के पश्चात के आर्थिक सुधार
    • कृषि सुधार
    • ढांचागत सुधार
    • श्रम सुधार
    • आर्थिक सुधार
    • GST

 

5. भारतीय संविधान और लोक प्रशासन

  • भारतीय संविधान
    • भारतीय संविधान की मुख्य विशेषतायें
    • राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धान्त
    • मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य
    • संसदीय प्रणाली
    • संघीय प्रणाली, संघ एवं केन्द्रशासित प्रदेश, केन्द्र-राज्य सम्बन्ध
    • न्यायिक ढांचा – सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय
  • जिला प्रशासन
  • स्थानीय निकाय तथा पंचायती राज संस्थायें

 

6. सामान्य विज्ञान

  • प्रारम्भिक भौतिक विज्ञान
  • प्रारम्भिक रसायन विज्ञान
  • प्रारम्भिक जीव विज्ञान

 

7. प्राथमिक अंकगणित

  • पूर्ण संख्या, भिन्न तथा दशमलव
  • प्रतिशतता
  • साधारण अंकगणितीय समीकरण
  • वर्ग एवं वर्गमूल
  • घातांक एवं घात
  • औसत

 

8. सामान्य हिंदी

  • संधि
  • विलोम शब्द
  • पर्यायवाची शब्द
  • वाक्यांशों के लिए एक शब्द
  • लिंग
  • समश्रुत भिन्नार्थक शब्द
  • मुहावरे लोकोक्तियाँ
  • सामान्य अशुद्धियां
  • लेखक और रचनाएँ (गद्य एवं पद्य)

 

9. सामान्य अंग्रेजी

  • अंग्रेजी व्याकरण
  • अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न

 

10. तर्क और तर्कशक्ति

  • बड़ा और छोटा
  • क्रम एवं रैंकिंग
  • संबंध
  • समूह से भिन्न को अलग करना
  • कैलेण्डर एवं घड़ी
  • कारण और प्रभाव
  • कोडिंग-डिकोडिंग (संख्या तथा अक्षर)
  • निगमनात्मक तर्क कथन विश्लेषण एवं निर्णय

 

11. करंट अफेयर्स 

  • भारतीय एवं वैश्विक

 

12. सामान्य जागरूकता

  • भारत के पड़ोसी देश
  • देश, राजधानी एवं मुद्रा
  • भारत के राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश
  • भारतीय संसद, राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभा, विधान परिषद
  • राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय दिवस
  • विश्व संगठन एवं उनके मुख्यालय
  • भारतीय पर्यटन स्थल
  • भारत की कला एवं संस्कृति
  • भारत एवं विश्व के खेल
  • भारतीय अनुसंधान संगठन
  • प्रसिद्ध पुस्तकें और लेखक
  • पुरस्कार एवं विजेता
  • जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण

13. अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण-02 गद्यांश (प्रत्येक पर 05 प्रश्न)

14. ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण- 02 ग्राफ (प्रत्येक पर 05 प्रश्न)

15. तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण-02 तालिकाएं (प्रत्येक पर 05 प्रश्न)

UPSSSC PET Syllabus

 

 

Join Our Telegram Group

हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से आपने UPSSSC PET परीक्षा के पाठ्यक्रम, परीक्षा स्वरुप की जानकारी और तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की सूची प्राप्त की है, उम्मीद है की यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। आप हमारे वेबसाइट FreeLatestJob.In पर ऐसी ही नई- नई जानकारियों की अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें, धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!